भभुआ, जनवरी 9 -- बादल छंटने पर 12 किमी. प्रति घंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई, हवा का झोंका 18 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से आ रहा था रात में पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम पर चला जा रहा है कैमूर का तापमान हवा के साथ बारिश के फुहेरा की तरह पड़ रहे थे ओस, भींग जा रहीं सड़कें (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में गुरुवार की रात में 8:00 बजे के बाद कुहासा ने आसमान को अपने आगोश में ले लिया। दुकानों के शटर गिरने लगे थे। दुकानदार सामान समेट ठेला लेकर घर जाने लगे थे। रात में 9:00 बजे तक शहर के बाजार में सन्नाटा पसर गए। एकता चौक और डायमंड होटल के सामने पान की दो दुकानें खुली थीं। हवा के साथ बारिश के फुहेरा की तरह ओस गिर रहे थे। मानो बारिश की बूंदें बरस रही हों। सुबह में भी कुहासा का असर दिखा। लेकिन, दिन में 8:00 बजे से धुंधली धूप न...