भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात का पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। जिससे रात में बची-खुची ठंड भी गायब हो गई। मंगलवार की सुबह में अब हल्की सिहरन बाकी बची रह गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं अधिकतम आर्द्रता 69 प्रतिशत रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से दिन के तापमान में उत्तरोतर वृद्धि होगी, जबकि 2 मार्च तक रात के तापमान में अब कोई खास वृद्धि नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...