बाराबंकी, दिसम्बर 9 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना के ग्राम अखाड़ा पुरवा मजरे किंतूर गांव में रविवार की रात से लापता युवक का शव सोमवार को गांव के पास ही पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम अखाड़ा पुरवा मजरे किन्तूर निवासी 35 वर्षीय मोहित यादव पुत्र माधवराम रविवार की देर रात घर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को मोहित के भाई अशोक कुमार ने थाना में भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। परिजन भी तलाश में लगे थे। इसी दौरान गांव के बाहर पोल्ट्री फार्म से थोडी दूर खेत में लगे चिलवल के पेड़ में मोहित यादव का शव मफलर से लटकता दिखा। भाई अशोक कुमार की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने फंदे से शव उतरवाकर पंचायत नामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...