भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कोहरे व धुंध के बाद अब रात एवं सुबह में ओस तकरीबन गायब हो चुकी है। दिन का मौसम सुहाना हो चुका है तो मंगलवार को दिन में खुली धूप में बैठने वालों को पहली बार इस सीजन में धूप चुभी। हालांकि पछुआ हवाओं की गति अन्य दिनों की तुलना में कम ही रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो गुरुवार तक दिन संग रात का पारा और चढ़ेगा तो पछुआ हवाओं की स्पीड भी बढ़ेगी। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया तो वहीं रात का पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 0.3 डिग्री सेल्सियस व 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं बीते 24 घंटे में 2.9 किमी प्र...