नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। लोगों को जहरीली हवा से निजात दिलाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 'ऑपरेशन क्लीन एयर' शुरू किया है। इसके तहत उत्तरी दिल्ली में शाम और रात के समय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा। इसमें ग्रैप के नियमों के पालन की जांच और स्थानीय प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की गई। 14 जनवरी को शाम 5 से रात 8 बजे तक जहांगीरपुरी, शालीमार बाग और वजीरपुर क्षेत्रों में सीएक्यूएम के फ्लाइंग स्क्वॉड ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन के 65 मामले सामने आए। इनमें 47 स्थानों पर कचरा और बायोमास जलाने व 18 स्थानों पर कचरा डंप करने की घटनाएं दर्ज की गईं। कचरा जलाने के अधिकतर मामले सड़कों के किनारे स्थित चाय की दुकानों पर पाए गए। यहां लोग ठंड से बचाव के लिए कचरा जला रहे थे। आयोग ने नगर निगम और संबंधित एजेंसियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.