जमुई, दिसम्बर 5 -- जमुई। निज प्रतिनिधि केन्द्रीय पुस्तकालय के तीन ओर बन रहे नाले पर स्थानीय व्यवसायियों के द्वारा रोक लगाने के आवेदन मिलने के उपरांत डीएम ने कड़ा रूख अख्तियार किया। इसके बाद स्वयं डीएम केन्द्रीय पुस्तकालय पहुंच कर केन्द्रीय पुस्तकालय का जायजा लेने का काम किया। इस मामले में डीएम ने जांच कर उचित पहल करने का आश्वासन व्यवसायियों को दिया। लेकिन जांच आदेश का 24 घंटा भी नहीं हुआ कि बेसिक स्कूल के बगल में रात में खुदाई का काम शुरू कर दिया गया। यह अब व्यवसायियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दिन में जांच का आदेश और रात में जेसीबी से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया यह किस तरह के जांच का खेल नगर परिषद में किया जा रहा है। जब इस मामले में कनीय अभियंता कुमार अनुज से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक फोन नहीं उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.