महाराजगंज, सितम्बर 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएचसी परतावल में शनिवार की रात हुई डिलीवरी के बाद प्रसूता और नवजात रविवार को वार्ड में नहीं मिले। रविवार को निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ल को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए महिला विंग की स्टाफ नर्स और दाइयों का वेतन रोकने व उन्हें दूसरे केंद्रों पर ट्रांसफर करने का आदेश दिया। सीएमओ परतावल सीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। वहां भर्ती मरीजों की बीएसटी की रिपोर्ट उपलब्ध न मिलने पर उन्होंने असंतोष जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती मरीजों की बीएसटी न बनाना गंभीर लापरवाही है। दवाओं को खारिज या बदलने की स्थिति में बीएसटी ही आधार होता है। इस संबंध में संबंधित कर्मियों से जवाब-तलब किया गया और निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.