कानपुर, जनवरी 4 -- झींझक। विकास नगर झींझक निवासी एक युवक शनिवार देर रात नशे में घर आने के बाद सोने चला गया था। सुबह वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। झींझक कस्बे के विकास नगर मोहल्ले का रहने वाला पैतीस वर्षीय नितिन शुक्ल पुत्र देवानन्द आरओ के पानी की सप्लाई का काम करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण वह अक्सर वह देर से घर आता था। शनिवार रात में वह नशे की हालत में घर आने के बाद सोने के लिए कमरे में चला गया था। रविवार सुबह वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी मेनका बदहवास हो गई, जबकि पुत्रियों राधिका, अनन्या बिलख उठीं। उसका दो साल का पुत्र छो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.