भागलपुर, दिसम्बर 20 -- रात में सर्द पछुआ हवाओं कंपा डाला भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बीती रात सर्द पछुआ हवाएं दस से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे कोहरा तो नहीं छाया, लेकिन ठंड ने लोगों को कंपा डाला। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं शनिवार की सुबह से ही बादल छाए रहे तो सूरज बादलों की आगोश में पड़ा रहा। इस कड़ाके की ठंड के कारण शनिवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी 23 तक ऐसे ही कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...