बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- रात में सर्जरी से 4 महिलाओं का हुआ ऑपरेशन नवजात व माता स्वस्थ, डीएस ने कहा-सभी को मिलेगा बेहतर इलाज स्त्री रोग विशेषज्ञ के पटना जाने पर डीएस ने खुद किया ऑपरेशन फोटो : सदर डीएस : सदर अस्पताल में शुक्रवार को इनडोर में भर्ती ऑपरेशन के रोगियों की जांच करते उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में इन दिनों काफी संख्या में लोग ऑपरेशन करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। गर्भवती महिलाओं की भी सर्जरी से ऑपरेशन किया जा रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नितु सहाय गुरुवार को लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए पटना चली गयीं। इसके बाद चार गर्भवती महिलाओं का उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने सफल ऑपरेशन किया। डीएस ने बताया कि प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए डॉ. नितु सहाय पटना गयी हैं। उनकी अनुपस्थिति में रोगी ...