लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार की रात विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम अजीत कुमार चौहान द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। रात्रि गश्ती के दौरान डीएसपी ने ओ.डी. (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थलों तथा मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डायल-112 की गाड़ियों की लोकेशन, प्रतिक्रिया समय और पेट्रोलिंग रूट की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि वे रात्रि के ...