बागपत, दिसम्बर 21 -- शनिवार की रात घने कोहरे की चादर ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। शून्य विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। रविवार की सुबह भी कोहरे और ठंड़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। शनिवार की देर रात्रि से ही कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया था। रविवार सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो कोहरे के कारण कुछ भी नज़र नहीं आ रहा था। कोहरे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कोहरे की मोटी परत आसमान में छाई रही। शून्य विजिबिलिटी के चलते वाहन भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे हो या फिर बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-बागपत मार्ग, हर जगह कुछ ऐसा ही हाल था। इन मार्गों पर चलने वाले वाहन रेंगने को मजबूर थे। दिन में ही लाइट जलानी पड़ रही थी। घने कोहरे के कारण मुख्य बाजार में भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। यहां पर भी लोगों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.