कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के मौसम में अगले पांच दिनों तक कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं जतायी गई है। रात में शीतलहर रहेगी तो दिन के दौरान खिली धूप राहत देगी। इस दौरान अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी। लेकिन, फिर इसमें कमी आने का अनुमान है। अगले दो दिनों के दौरान कोडरमा का न्यूनतम तापमान सात से दस डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। कोडरमा में गुरुवार को अच्छी धूप रहने और सर्द हवा की गति कम होने से अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब दो डिग्री की वृद्धि हुई। यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से करीब तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा न्यूततम पारा 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.