कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल कोडरमा में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से भर्ती मरीजों को परेशानी हो रही है। वार्ड में रात के समय डॉक्टरों का विजिट नहीं होता है। सभी डॉक्टर शाम पांच से छह बजे तक विजिट कर चले जाते हैं। इसके बाद सुबह नौ बजे के बाद ही आते हैं। कभी-कभी रात में मरीजों की स्थित बिगड़ने पर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों को बुलाना पड़ता है। इस मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल कोडरमा में डॉक्टरों की भारी कमी है। ऐसे में सभी जगहों पर हर समय डॉक्टरों की तैनाती संभव नहीं हो रही है। जल्द ही कुछ रास्ता निकाला जाएगा। शुक्रवार की रात सदर अस्पताल कोडरमा में करीब सौ से 120 मरीज भर्ती थे। इसमें कई सिजेरियन और कई अन्य मरीज थे। मालूम हो कि वार्ड को रात में नर्स के भरोसे छो...