गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, हिटी। राज्य सरकार के लाख प्रयास के बाद भी सदर अस्पताल में चिकित्सकों की 24 घंटे तैनाती नहीं हो पा रही है। वार्ड में रात के समय डॉक्टरों का वार्ड में विजिट नहीं होता है। कभी-कभी तो डॉक्टर को मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उनके पास जाकर जानकारी दी जाती है या मरीज को डॉक्टर के पास लेकर जाना पड़ता है। सर्वाधिक लचर स्थिति महिला वार्ड की रहती है। सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में तमाम प्रयास के बावजूद 24 घंटे डॉक्टर की व्यवस्था नहीं रहती है। उक्त वार्ड को रात में नर्स के भरोसे छोड़ दिया जाता है। उससे प्रसूताओं को काफी परेशानी होती है। यह स्थिति जिला अस्पताल से लेकर प्रखंड स्तर पर संचालित अधिसंख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की है। गंभीर रूप से बीमार प्रसूता को महिला डॉक्टर के नहीं रहने के कारण ऑन ड्यूटी इमरजेंसी चिकित्सक के द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.