हाथरस, मई 20 -- सोमवार को सुबह से सूरज की तपिश और गर्म हवाओं की वजह से लोग रहे परेशान। दोपहर में गर्मी की वजह से लोगों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाथरस। आसमा से बरसती आग से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। अभीतक दिन में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब रात में भी गर्म हवाएं चलने की वजह से गर्मी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख बने हुए हैं। सोमवार को भी पूरे दिन प्रचंड गर्मी के सितम से लोग खासे परेशान रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मई का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे सूर्य देव के तेवर और ज्यादा तल्ख होते जा रहे हैं। आसमान से बरसती आग और गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.