बरेली, नवम्बर 6 -- बरेली। मौसम में ठंड का असर बढ़ रहा है और तापमान में भी गिरावट आ रही है। खासकर रात में तापमान में लगातार कमी हो रही है। बीते पांच दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो चुकी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दो-तीन दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिन में धूप निकल सकती है और शाम को हल्की धुंध भी हो सकती है। बुधवार को सुबह मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकली जिसका असर तापमान पर भी पड़ा। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते पांच दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में) तारीख अधिकतम न्यूनतम 05 नवंबर 28.0 13.8 04 नवंबर ...