अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में बीती रात बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार देर रात के बाद हुई बारिश से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ रहा। हालांकि घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे बाद लोगों को कोहरे से राहत मिली। वहीं, बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखी गई। गुरुवार को नगर का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...