धनबाद, मई 17 -- धनबाद शुक्रवार की रात नौ बजे से 11 बजे तक पूरे धनबाद जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में थाना व ओपी प्रभारियों की मौजूदगी में एंटी क्राइम चेकिंग चलाई गई। चेकिंग के दौरान सड़क पर चल रहे लोगों की जांच हुई। वाहनों की डिक्की के साथ बिना नंबर प्लेट वाली बाइक व कार की जांच की गई। काला शीशा लगी कार को जब्त कर उस पर जुर्माना लगाया गया। काला शीशा वाली गाड़ियों में बैठे लोगों की संपूर्ण तलाशी ली गई। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने सभी थाना प्रभारियों को स्वयं अपनी उपस्थिति में एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का निर्देश दिया था। साथ ही सभी सर्किल इंस्पेक्टर और डीएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेवारी सौंपी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.