आगरा, मार्च 18 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में अमांपुर रोड पर बीती रात अमांपुर, कासगंज पुलिस, एसओजी, सर्विलांस, एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। शिनाख्त के बाद एक बदमाश पशु चोरी में वांछित था, जबकि दूसरा आरोपी मैनपुरी जिले से दस हजार रुपये का वांछित निकला। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। बदमाशों से पुलिस ने चोरी के तीन बकरे, एक मैक्स पिकअप, दो तमंचा, चार खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सोमवार की रात अमांपुर थाना से क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी से बकरे चोरी कर बदमाशों के भागने की जानकारी दी गई। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम ने मंडी के समीप घे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.