मेरठ, दिसम्बर 26 -- पहाड़ों से पहुंची बर्फीली हवाओं से मेरठ में गुरुवार को दिन-रात के तापमान एकाएक लुढ़क गए। रात में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। हवा की रफ्तार धीमी होने से गुरुवार सुबह बेहद घने कोहरे में लिपटी रही। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में अगले कुछ दिनों तक कोहरे, सर्द हवाओं से सर्दी में और बढ़ोतरी के आसार हैं। दिन के तापमान जल्द ही 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकते हैं। ऐसा होने पर मेरठ में सर्द से अत्यधिक सर्द दिन की स्थितयां बन सकती हैं। पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 17.9 एवं 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.8 एवं 2.2 डिग्री सेल्सियस कम हैं। बुधवार के सापेक्ष मेरठ मे...