रांची, जनवरी 24 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने शुक्रवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरहू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि प्रहर में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का गहन अवलोकन किया और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के समय सीएचसी में रात्रि ड्यूटी की व्यवस्थाओं को परखा गया। शुक्रवार की रात सीएचसी मुरहू में कई गंभीर अवस्था के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सड़क दुर्घटना में घायल लोग, फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीज तथा पानी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले मरीज शामिल थे। सभी मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। आवश्यकतानुसार उपचार कर मरीजों की स्थिति को स्थिर किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.