आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के हुसेनगंज में किराए के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव सोमवार की सुबह फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। रात में उसका पत्नी के साथ फोन पर विवाद हुआ था। युवक फेरी कर बैग-जैकेट में चैन लगाने का काम करता था। फिरोजाबाद जनपद के नगलाखर थाना क्षेत्र के सरनासपुर गांव निवासी 30 वर्षीय आकाश सिंह सिधारी थाना क्षेत्र के हुसेनगंज में एक मकान में किराए पर रहता था। उसी मकान में आकाश का भाई नरेश, दाताराम और जीजा चरन सिंह समेत उसके अन्य साथी रहते थे। सभी क्षेत्र में फेरी लगाकर बैग, जैकेट आदि में चैन लगाने का काम करते हैं। आकाश का पत्नी खुशबू के साथ विवाद हो गया था। एक साल से उसकी पत्नी अपने मायके हाथरस में थी। उसके भाइयों ने बताया की रात में फोन पर आका...