संवाददाता, अगस्त 6 -- गोरखपुर के चौरी चौरा क्षेत्र की एक लड़की सोमवार की रात पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के घर पहुंच गई और वहां पर हंगामा मच गया। युवती का कहना था कि लड़का उससे प्रेम करता है। हमारा संबंध तीन साल से है। लड़का, शादी का वादा करके तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब शादी करने से मना कर रहा है। लड़के के साथ शादी करने की जिद में लड़की उसके घर मे पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लड़के को हिरासत में ले लिया। लड़की को मंगलवार को थाना पर बुलाया गया। लड़की ने अब लड़के के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस तहरीर के मुताबिक जांच कर रही है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लड़के से चोरी छिपे मिलती थी। दोनों में प्रेम हो गया। यह करीब तीन साल तक चला। उसका आरोप है कि लड़का शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.