अयोध्या, नवम्बर 12 -- अयोध्या,संवाददाता। रात में ठंड लेकिन सुबह धूप निकलने से राहत मिल रही है। पछुवा हवाओं ने रात के तापमान को गिरा दिया है। मौसम विभाग अभी कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना व्यक्त की है। अभी फिलहाल ठंड के मौसम का मिलाजुला रूप दिखाई दे रहा है। अगर इसी तरह हवाओं का मिजाज रहा तो दिन का तापमान भी गिरते क्रम में दिखने लगेगा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि पुरवा हवाएं तापमान को बढ़ाने और पछुवा घटाने का काम करती हैं। दिन में पुरवा और पछुवा का मिलाजुला रूप होने के कारण अधिकतम तापमान बहुत नही गिर रहा है लेकिन शाम को केवल पछुवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान घटकर 11 डिग्री सेल्सियस हो गया है। उन्होंने बताया फिलहाल अभी तीन दिनों तक तापमान और कम होने की संभावना नही है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.