अल्मोड़ा, दिसम्बर 21 -- दिसम्बर में भी अल्मोड़ा का मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम के बाद रात में भी ठंड में इजाफा हुआ है। इसके बाद भी दिन में खिल रही धूप लोगों को राहत दे रही है। दिसम्बर का आधा माह पूरा हो चुका है। इसके बाद भी लोगों को ठंड के प्रकोप का एहसास नहीं हो रहा है। रविवार अवकाश के दिन भी दिन भर धूप खिली रही। इससे लोग घरों से निकले और छुट्टी का आनंद लिया। शाम के समय जगह-जगह अलाव जले हुए दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...