कटिहार, मई 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। आसमान में करीब 90 फीसदी बादल छाए रहेंगे और देर रात तक करीब 14 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। इस बदलाव के कारण आम जनजीवन और खेती पर असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को आसमान में 70 फीसदी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में दक्षिण-पूर्वी दिशा से 9 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार से बदलेगी हवा की दिशा: उन्होंने बताया कि हालांकि शुक्रवार को हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिशा से 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की...