मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- गायघाट,एक संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच 27 पर जारंग पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर निवासी कुमोद सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की मौत हो गई। वह अपने चाचा भोला सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। लोहे की ग्रिल गिरने घायल भोला सिंह की मंगलवार रात मौत हो गई थी। अंकित दरभंगा शहर में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। हादसा इतना भीषण था कि युवक ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को मैठी टोल के पास पकड़ लिया। हालांकि, चालक भागने में सफल रहा। उसके साथ दरभंगा पुलिस में कार्यरत उनके रिश्तेदार कुंदन कुमार दूसरी बाइक से जा रहे थे। कुंदन ने पुलिस को बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.