उन्नाव, जनवरी 30 -- सफीपुर। पति से अनबन के बाद रात में घर से निकली महिला का शव दूसरे दिन सुबह पेड़ से लटका मिला। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव की 55 वर्षीय कलावती पत्नी रामरतन सफीपुर कस्बा में साफ-सफाई का काम कर घर का खर्च चलाती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसका पति से अक्सर विवाद होता था। गुरुवार रात रामरतन जब घर पहुंचा तो फिर आपस में कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर बाद कलावती घर से बाहर निकल गई। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण बाग की ओर गए। गांव से पांच सौ मीटर दूर प्रमोद के आम के बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे कलावती का शव लटका देख अवाक रह गए। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.