सहारनपुर, फरवरी 2 -- बेहट थाना क्षेत्र के ग्राम रीढ़ी मोहीउद्दीनपुर से किशोरी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रीढ़ी मोहीउद्दीनपुर निवासी शाहिन पत्नी रागिब ने पुलिस को बताया कि वह 30/31 जनवरी की रात करीब दो बजे अपनी 17 वर्षीय बेटी चांदनी के साथ घर में सो रही थी। उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही अजीम पुत्र इकराम कुरैशी उर्फ पतलक और सरफराज पुत्र इकराम उर्फ पतलक जबरन घर में घुस आए और उसकी नाबालिग बेटी चांदनी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। नींद खुलने पर पीड़िता ने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बेट...