संभल, अप्रैल 18 -- बुधवार देर रात कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव में एक युवक को घर में घुसते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। परिजनों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया। जानकारी के अनुसार युवक का गांव की एक महिला से कथित प्रेम संबंध चल रहा था। पूर्व में भी इसी युवक को घर के आसपास संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया था, जिसके बाद पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि बुधवार मध्य रात्रि के बाद युवक चुपके से घर में घुस आया। शोर सुनकर घरवाले जाग गए और युवक को पकड़ लिया। उसने भागने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे दबोच लिया और पीटते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस पूरे घटनाक्रम का स्थानीय ग्रामीणों में भी चर्चा का विषय बना हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.