बगहा, फरवरी 5 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने मंगलवार की देर शाम गोबरहिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उनके अचानक निरीक्षण से थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पुलिस पदाधिकारियों में सतर्कता देखी गई। एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर में रखे गए रनिंग रजिस्टर, ओडी पंजी तथा मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण में पारदर्शिता और अद्यतन व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके पश्चात थाने में दर्ज विभिन्न आपराधिक कांडों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। एसपी रामानंद कुमार कौशल ने लंबित कांडों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशे...