पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अतुल बोरवणकर शनिवार देर रात पीलीभीत रेलवे स्टेशन से होकर गुजरे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी और रेलवे सुपरवाइजर में सतर्कता देखी गई। गोरखपुर से मैलानी पहुंचे जीएम लाइट गुड्स स्पेशल रैक वाली ट्रेन से यहां रात में बारह बजे बाद पीलीभीत पहुंचे। पूरनपुर पीलीभीत होते हुए रामनगर के लिए वे रात में ही रवाना हुए। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्टेशन उतरने की आशंका के बीच रेलवे सुपरवाइजर और अधिकारी सतर्क रहे। हालांकि महाप्रबंधक स्टेशन पर नहीं उतरे। काशन मेमो देने के बाद लाइट गुड्स ट्रेन को रेलवे स्टेशन से आगे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद रेलवे सुपरवाइजर और रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...