गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा गुरुवार की देर रात अचानक गश्त पर निकले। उन्होंने देवरिया बॉर्डर तक रात में पुलिस की सक्रियता, वाहनों की चेकिंग व्यवस्था और पशु तस्करी रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना और चौकी पुलिस को निर्देश दिए कि रात में चोरी और पशु तस्करी की घटनाओं पर अंकुश के लिए सतर्कता में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और कहा कि पशु तस्कर मार्ग बदलकर भागने की कोशिश करते हैं, इसलिए हर संदिग्ध वाहन को रोककर कड़ी जांच की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई वाहन बैरियर पर बिना रुके निकलने की कोशिश करे तो तुरंत आगे की चौकी...