कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। विंटर मिशन टीम ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए गरीबों के बीच बचाव के लिए गर्म कपड़ों को बांटने का काम जारी रखा। इन्हें गरम कपड़े, टोपे, मोज़े, दस्ताने आदि भेंट किया गया। बुधवार को विंटर मिशन की टीम पनकी, रतनपुर, गंगागंज , इंडस्ट्रियल एरिया , भौती हाइवे सर्विस लेन, बर्रा शास्त्री नगर जेके कॉलनी एरिया पहुंची जाड़े से बचाव के लिए गर्म कपड़े आदि भेंट किए। टीम में विंटर मिशन के मुख्य संयोजक पंकज कुमार सिंह ने बताया टीम के सदस्य अनुराग पटेल, अंकित गुप्ता , वैभव गोयलआदि ऐसे मार्गों पर रहते हैं जब गरीब वर्ग मजदूरी आदि करके रात में घरों को लौट रहा होता है और उनके पास जाड़े से बचाव के लिए कुछ नहीं होता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...