कौशाम्बी, जनवरी 11 -- एयरपोर्ट थाने के मेंडवारा गांव में चोरों ने शनिवार रात एक रिक्शे की बैट्री पार कर दी। गांव निवासी शनि पुत्र श्रीनाथ वाहन चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। शनिवार रात वह अपने वाहन को घर के बाहर खड़ा किया था। इसी दौरान रात में चोर उसमें लगी तीन बैट्री को पार कर दिए। सुबह जानकारी होने के बाद शनि के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...