एटा, दिसम्बर 11 -- खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे दिल्ली में नौकरी करते है वह भी घर आने के लिए निकल चुके थे। थाना निधौली कलां के गांव निकटपुरा निवासी वीरेन्द्र सिंह (65) किसान थे। दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते है। बुधवार रात को खेत पर पानी लगाने की कहकर गए थे उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। घरवालों को लगा कि वहीं खेत पर रूक गए होंगे। गुरुवार सुबह भी वह जब घर पर नहीं पहुंचे। खेत पर पहुंचने पर घरवालों को वीरेन्द्र सिंह मृतवस्था में पड़े मिले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे भतीजे जितेन्द्र ने बताया कि दोनों बेटे दिल्ली में नौकरी करते है उन्हे भी सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.