संभल, नवम्बर 15 -- कस्बे में गुरुवार रात खाद की दुकानों की जांच के दौरान लेखपाल और दुकानदारों के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार वर्मा ने मामले में जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गुरुवार रात लेखपाल सुधीर कुमार अपने सहयोगी के साथ कस्बे की दुकानों पर खाद की उपलब्धता और बिक्री की जांच करने पहुँचे। लेखपाल ने दुकानदारों पर ओवररेट में खाद बेचने का आरोप लगाया और दुकानों का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही एक दुकान पर रात में जांच के बारे में सवाल किया गया, विवाद बढ़ गया और लेखपाल तथा दुकानदार के बीच जमकर झगड़ा हो गया। शोर सुनकर आसपास के मोहल्ले और अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुँच गए। लोग वीडियो बनाते हुए यह स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.