बरेली, अगस्त 7 -- दुनका/ शीशगढ़, संवाददाता। घर की खपरैल रात में गिर गई। ग्रामीण ने पत्नी की मदद से खपरैल में सो रहे बच्चों को बाहर निकाला। जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए। गांव धरमपुरा निवासी जाबिर खां परिजनों के साथ कच्चे घर में पड़ी खपरैल में खाना खा कर बैठे थे। बच्चे सो रहे थे। बुधवार की रात 8 बजे अचानक खपरैल गिरने लगी। खपड़ा गिरने की आवाज सुनकर जाबिर और उनकी पत्नी उठ गए। टॉर्च की रोशनी में उन्होंने खपरैल गिरते देखी। दोनों ने अपने बच्चों को घर के बाहर निकाला। गनीमत रही की किसी बच्चे के ऊपर नहीं गिरी। परिजनों ने पन्नी के नीचे रात बिताई। जबर खां की पत्नी सना ने बताया की मेहनत मजदूरी करके परिवार का खर्चा कर रहे हैं। हमारे पास कच्चा घर था वह भी गिर गया। इस दौरान तीन बच्चे घायल हो गए हैं। फोटो संख्या 02

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...