भागलपुर, दिसम्बर 19 -- रात में कनकनी तो दिन में बदरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त भागलपुर। बीती रात में तापमान भले ही 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा हो, लेकिन 12 से 15 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवाओं ने रात में ठिठुरन बढ़ा दी। रात जहां हल्के कोहरे में ढंकी रही तो वहीं शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की चादर ओढ़े आई। वहीं शुक्रवार को दिन में कोहरा व बदरी की आगोश में सूरज छिप गया तो दिन में लोगों को इस सीजन में पहली बार ठंड ने हिला दिया। इस ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.