संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम अब पूरी तरह से बदलने लगा है। दिन में तेज धूप और शाम होते ही ठंड दस्तक दे रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से सर्दी जुकाम बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में छोटे बच्चे अधिक आ रहे हैं। कार्तिक का महीना आ गया है। इस महीने को परिवर्तन का महीना भी कहा जाता है। यही से ठंडक दस्तक देना शुरू कर देती है। बारिश नहीं होने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास ठहरा हुआ है, लेकिन शाम होने के बाद फुल बाह के कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। आधी बांह का शर्ट पहन कर चलने पर ठंडक लगने लग रही है। रात में भले ही पंखा चला कर लोग सो रहे हैं, लेकिन अधी रात के बाद पंखे की स्पीड कम होने लग रही है और लोग चादर ओढ़ रहे हैं। सुबह के समय तापमान गिर कर 21 डि...