फतेहपुर, जनवरी 10 -- बहुआ। ललौली थाना के बहुआ कस्बे के शास्त्री नगर में एक महिला अपनी आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ शुक्रवार पूरी रात ससुराल में घर के बाहर बैठी रही। ससुरालीजनों ने घर में ताला डाल दिया था। महिला को घर के अंदर नहीं घुसने दिया। सुबह पुलिस पहुंची लेकिन महिला को घर के अंदर नहीं जाने नहीं दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मलवां थाना के कोराई गांव निवासी मनीषा देवी की शादी साल 2015 में बहुआ कस्बे के शास्त्री नगर निवासी युवक से हुई थी। मनीषा का आरोप है कि तीन वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद मारपीट और दहेज की मांग शुरु हो गई। लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके चली गईं थी। कई बार सुलह समझौते की कोशिशें हुई लेकिन ससुरालीजन माने नहीं। शुक्रवार को वह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ जब ससुराल पहुंची तो ससुराली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.