नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र में पतरखा-नौरंगिया रोड़ के ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार की रात आठ बजे अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से दो चचेरे भाइयों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतकों में बैरिया थाना क्षेत्र के गजरवा बाजार वार्ड एक के शंभू धागड़ के पुत्र संदीप कुमार (27) व संजय धागड़ के पुत्र रामबाबू कुमार (20) शामिल है। मनुआपुल थाना की पुलिस ने रविवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल में मौजूद मृतकों के पड़ोसी प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों चचेरे भाई थे। शनिवार की शाम करीब 06:30 बजे बाइक से संदीप के मामा योगापट्टी के हरपुरा निवासी भुनेश धांगड़ के घर गए थे। सूचना मिली थी कि रात को ही दोनों वहा से वापस लौट गए थे। लेकिन, घर नहीं पहुंचे। दोनों का मोबाइल फ...