अमरोहा, जनवरी 11 -- शुक्रवार रात भर की ठिठुरन से लोग परेशान रहे। सुबह में ईख की पत्तियों आदि पर पाला जमा हुआ दिखाई दिया। लेकिन, शनिवार को सूरज की तल्खी के चलते सर्दी से खासी राहत मिली। दिन के पारे में भी कई डिग्री उछाल आ गया। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में लोग घर की छत, पार्क, दुकानों के बाहर, गली-मोहल्लों और अन्य स्थानों पर खड़े होकर धूप सेंकते नजर आए। किसान खेती-बाड़ी के कार्य में जुटे हुए हैं। दिन में धूप खिलने से हाईवे और बाजारों में सुबह से चहल पहल देखी गई। हालांकि, शाम होते-होते फिर ठंडक बढ़ने लगी। रात के समय जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। बढ़ती सर्दी का असर वाहनों के संचालन पर भी दिखाई दे रहा है। बसों में यात्रियों की संख्या घट रही है। उधर, शुक्रवार को आधी रात के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.