सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- जयसिंहपुर, संवाददाता तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। अक्सर फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की शाम फाल्ट होने के बाद करीब पांच सौ घरों की बत्ती रात भर गुल रही। शनिवार की सुबह फाल्ट दूर किए जाने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से करीब ढाई सौ गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को अचानक हालापुर फीडर की लाइन पर फाल्ट हो गया। जिसके बाद कई गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने फाल्ट दूर कराए जाने को लेकर उपकेंद्र पर शिकायत की। उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैनों ने कुछ गांवों की आपूर्ति फाल्ट दूर कर बहाल करा दिया। मगर हड़ई गांव के बाद आगे का फाल्ट दूर करने में लाइनमैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.