बुलंदशहर, मार्च 2 -- बुलंदशहर। जनपद में चार दिनों से मौसम बदल रहा है। अचानक बारिश के बाद सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार देर शाम से शुरु हुई बारिश तड़के तक रूक-रूककर होती रही। शनिवार को सुबह को भी आसमान में बारिश के बादल मंडराते रहे। सर्द हवाओं से ठंड का अहसास हुआ। वहीं बारिश के बाद देहात क्षेत्रों में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। अब मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन तक तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। इसके बाद दो दिन तक तापमान 23 डिग्री पर पहुंचेगा। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। गर्मी का असर बढ़ेगा। शुक्रवार को सुबह से आसमान में छाए बादलों ने बारिश के संकेत दिए थे। दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ के बाद देर शाम अचानक बारिश शुरु हो गई। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश ने मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.