प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। गर्मी का सितम पिछले तीन दिनों से बढ़ रहा है। 15 से 17 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस में वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, इसकी वजह से तपिश का एहसास हुआ जबकि 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर बन रहा है। तेज हवा व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस था। 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई, जो 24.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में भले ही एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज...