मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना के दादर कोल्हुआ गांव में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर से खाना खाकर मंदिर के लिए निकले मुन्ना सहनी (60) का शव सड़क किनारे मिला है। उसके शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान थे। कपड़ा तार-तार हो चुका था। मुन्ना सहनी की पत्नी रेखा देवी ने अज्ञात वाहन की ठोकर से पति की मौत की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी से ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान का प्रयास किया, लेकिन देर रात व अंधेरा होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। रेखा देवी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति रात में करीब 10 बजे खाना खाकर मंदिर जाने के लिए निकला था। वह अकसर रात में मंदिर पर जाता था और देर रात में लौटता था। इसलिए घर के लोग इसे सामान्य समझ रहे थे। सुबह जब उसको बिस्तर पर नहीं देखा गया तो परिवार के लोगों ने खोजबीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.