चतरा, फरवरी 14 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कैंडी नगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात जंगली हाथी के देखे जाने से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि देर रात एक हाथी गांव के नजदीक पहुंच गया, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पारंपरिक तरीके से लुकवारी (मशाल) जलाकर और शोर मचाकर हाथी को गांव से दूर भगाया। लेकिन हाथी ने गेहूं एवं बहुत से फसल को खाया और बर्बाद कर दिया इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी किस दिशा से और कब फिर से आ जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसी वजह से पूरे प्रखंड क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण रात में जागकर पहरा दे रहे हैं।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथियों को सुरक्...