रुडकी, मार्च 17 -- सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस ने रविवार रात तीन युवकों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी इन्तजार पुत्र मुंसब निवासी ग्राम कान्हापुर रुडकी को ग्राम कान्हापुर से गिरफ्तार किया गया। जो कि पानी की निकासी को लेकर मारपीट करने के साथ हंगामा कर रहा था। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र तेल्लूराम निवासी ग्राम खटका को खटका से गिरफ्तार किया गया। जो कि अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए गाली-गलौच कर रहा था। वहीं आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र सुभाष राणा निवासी ग्राम ढण्डेरा को गिरफ्तार किया गया। जो ढंडेरा सड़क पर सरेआम हुड़दगंबाजी कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.